हमने सोचा कि...
सोचा की तुम्हें भूल जायेंगे हम,
तुम चाहो तो भी न पास आयेंगे हम.
जितना सताया है तुमने हमें,
उतना ही तुम्हें भी सतायेंगे हम.
मगर ये पागल दिल है यारों,
तुम्हें तड़पाकर खुद तड़प जाएँ हम.
सोचा की इस बार बात करलें,
अगली बार रूठ जायेंगे हम.
गर दिल नहीं है दिल में तुम्हारे,
रेत से पानी निचोड़ लायेंगे हम.
गुरुवार, 29 जुलाई 2010
Har Aadami
हर आदमी
हर आदमी
औरत के सामने
नंगा होना चाहता है.
पर सज्ज़नता का
जामा पहन
इज्ज़तदार बन जाता है.
हर आदमी
औरत के सामने
नंगा होना चाहता है.
पर सज्ज़नता का
जामा पहन
इज्ज़तदार बन जाता है.
Do Saheliyaan
दो सहेलियाँ
दो सहेलियाँ
आपस में
बात करतीं
अपने घर, परिवार
सपनों की दुनियाँ के
बारे में,
पर
नहीं कर पातीं
अपने
प्यार के
बारे में.
दो सहेलियाँ
आपस में
बात करतीं
भावनाओं, समस्याओं
लक्ष्य के बारे में,
पर
नहीं आश्वस्त
हो पातीं
अपने
जीवन के
बारे में.
दो सहेलियाँ
आपस में
बात करतीं
अपने घर, परिवार
सपनों की दुनियाँ के
बारे में,
पर
नहीं कर पातीं
अपने
प्यार के
बारे में.
दो सहेलियाँ
आपस में
बात करतीं
भावनाओं, समस्याओं
लक्ष्य के बारे में,
पर
नहीं आश्वस्त
हो पातीं
अपने
जीवन के
बारे में.
रविवार, 25 जुलाई 2010
site !
सीते !
सीते, तू क्यों हार गई ?
तू देवी है, तू माता है
तू आराध्य, जगमाता है.
तू समस्त नारियों की अभिमान
तेरे पगचिन्हों पर चले जहान,
तू आदर्श पुत्री, तू पत्नी है
तू आदर्श बहू औ' रानी है
दुनियाँ की ये इच्छा है
तुझ जैसी सबको सती मिले.
फिर ऐ पतिव्रता,
तू क्यों हुई लहुलुहान
अंततः दे दी क्यों जाँ गवां
तू सतियों में सती नारी है.
हर समाज में प्यारी है.
ऐ सुकुमारी, क्या तुझे पता ?
जब चली तू पति-प्रेम हेतु वनवास
उर पति भी तेरे संग चला
उर नहीं जा सकी पिय के संग
वो खड़ी रही एक पग, दीप जला
उस मर्म को तुने कितना समझा ?
वो शिखा संग जलती रही
पिया की राह तकती रही,
तू पिया संग निश्चिन्त रही
लक्ष्मण रक्षा हेतु जगे बन प्रहरी
उर आंसू पीकर मौन रही
विरह-अग्नि में तपती रही,
जब लगा लक्ष्मण को नागपाश
मुर्छित भ्रात्रु का तुझे नहीं आभास
उर समझ गई वह प्रचंड काल
वह साधना में तल्लीन हुई
लक्ष्मण को मिला जीवनदान
प्रिय-प्रेम में वह विजयी हुई.
ऐ पतिव्रता, क्या तुझे पता ?
तेरी बहन मांडवी की वेदना,
भरत भ्रात्रु-प्रेम में बन गए सन्यासी
वो प्यारी खजाने में भी खाली
दूर पति हो तो सह ले जुदाई
गर पास हो तो कैसे सहे
उसका हिय कैसे बना कठोर
क्या उसके दर्द का है कोई ओर-छोर ?
ऐ महारानी, राम की रानी !
क्या तुझे पता, श्रुतिकेतु की महानता ?
जब सबने ले लिया अवकाश
तब श्रुति ने ही सम्भाला पिय संग राज्य
वह डटी रही पर हटी नहीं
वह जगी रही पर सोई नहीं
पिय संग हो या दूर हो
वह रोई सही पर घबराई नहीं.
ऐ जानकी ! तेरी बहनें थीं
धैर्यवान, बलवान और महान
वे खामोश सही पर डरी नहीं
वे तन्हाँ सही पर अडिग रहीं
वे हारकर मरी नहीं.
ऐ सीते, क्या तुझे पता है
आत्महत्या कौन करता है ?
...................................
........ तू डरती रही
पति,समाज और दुनियाँ से
माना की पति का दिया साथ
वन में चल दी ले हांथों में हाथ
कष्ट सहती रही दिन औ' रात,
सूना है, तुझमें थी बड़ी शक्ति
सृष्टि पर है तेरी हस्ती
फिर भी
'किडनैप' हो गई रावण के हाथ.
सूना है, यदि रावण तुझे छू देता, तो
वह जलकर भष्म हो जाता
फिर क्यों नहीं जलाकर भाग आई
तू अपने राम के पास !!
क्यों होने दिया नरसंहार
क्या नहीं समझ पाई थी
कुटुम्बी जनों का प्यार,
क्या सुनाई नहीं देता था
अशोक-वाटिका में
माताओं, विधवाओं का चीत्कार,
क्यों नहीं तोड़ा तुने कारागार
क्यों करती रही अबला की भांति
अपने राम का इंतज़ार.
उस राम का, जिसने
वापस आते ही ली अग्नि-परीक्षा
क्या तुझपर न था तनिक भी विश्वास
पर इतना बता जानकी-
'विश्वास बिना प्रेम संभव कैसे ?
विश्वास तो प्रेम का बीजारोपण है'!
सूना है, ये सब खेल था
राम ने तुझे पहले ही
अग्नि को सौप दिया था
क्योकि उन्हें पता था
रावण तुझे ले जाएगा
ब्रम्हा जो थे !!!
अपहृत सीता तो तेरी छाया थी
उन्होंने मात्र अग्नी से तुम्हे वापस लिया था .
क्या करूँ सीते, मेरा मन नहीं मानता
क्योकि औरत के साथ हुए
प्रत्येक जुर्म को
खेल ही समझा जाता है.
पुरुष खेलता है,
क्योंकि औरत खिलौना जो है !!
मैंने तो यहाँ तक सूना है की
नेपथ्य में रावण तुझे
माता कहकर पूजता था,
क्या ये सत्य है सीते !
प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष का चलचित्र
एक ओर माता और
दूसरी ओर हवस की इच्छा,
फिर इतना बता दो जनकदुलारी !
'किस समाज की ओर
संकेत करता है ये छद्म' ?
वापसी का भी क्या फ़ायदा सीते
एक धोबी के व्यंग से
कर दिया गया तेरा परित्याग
राम जिसे पहचानते तक न थे
उसके व्यंग को पहचान गए
तू सहचरी बन प्रतिपल रही साथ
पर तेरी पहचान से वे रहे अनजान
अपमान की आशंका से
छोड़ दिया तेरा हाथ
वह भी उस समय
जब थी गर्भवती तू, और
उन्हें रहना था तेरे पास !
कहाँ गया था उस समय
लक्ष्मण का मात्रु-प्रेम
क्या जंगल में था
मात्र भ्रात्रु-प्रेम !
क्या नहीं था खानदान
में कोई शेष
जो कुचल सके ऐसे राज्य का
छद्मी वेश !
क्या सोचा था कभी, तुने बाद में
क्यों तेरी बहनों ने
चुप्पी साध ली थी ?
जबकि जनकपुरी की सभी लड़कियां
एक साथ अयोध्या में ब्याही गई थीं !
तुम उनकी मार्गदर्शिका होकर भी
झेलती रही अत्याचार
क्या नहीं हो सकता था लंका के बाद
कोई और व्याभिचार
होती रही तेरे सतीत्व की परीक्षा
राजा राम बने रहें सदाचार !
सुना है, राम-राज्य में
ये राम की विवशता थी,
जिसका सपना
प्रत्येक भारतीय देखता है.
वो राज्य,जहाँ पत्नी को
बेसहारा जंगल में छोड़ दिया जाता है
कसूर मात्र शक और व्यंग्य !!
ऐ सीते, क्यों नहीं लड़ी तू हक़ के लिए
आत्महत्या कर ली कर मात्र शक के लिए,
क्या कुछ भी नहीं सीखा
अपनी बहनों से
जो हिम्मत के साथ
घर में अटल रहीं,
तू रानी बनकर भी
विकल रही .
सुना है, राम तुझे बचाने के लिए दौड़े थे
पर तबतक तू धरती में समा चुकी थी ,
और ये भी सुना है राम भगवान थे, औ'
तुझे प्यार भी बहुत करते थे,
जब तू जंगलों में बेसहारा भटक रही थी
तब तेरी प्रतिमा से पूजा सम्पन्न हुई थी,
वे बहुत शक्तिशाली भी थे
लंका नगरी से बचाकर तुझे लाये थे
अपने सामने तिल-तिलकर मरने के लिए.
सुना है, उनके लिए कुछ भी असंभव न था
परन्तु तुम्हे बचाना उनके लिए संभव न हो सका
तू काल के गर्त में समाती गई
और वे तेरे बाल नोचकर 'सीते-सीते' चिल्लाते रहे.
सीते ! समझ में नहीं आता
मैं क्या कहूँ,
दुनियाँ की भाँती मैं भी तुझे पूजूं
अथवा तेरी दयनीय दशा पर
आंसू बहाऊं.
समय बदल गया, पर
ये छद्मी संसार न बदला
राम के निकालने पर
यदि तू घर से न गई होती
अत्याचारों से क्षुब्ध हो
यदि आत्महत्या न की होती
तो आज अपनी बहनों की तरह
तू इस दुनियाँ में नहीं जानी जाती.
तू कठपुतली बन नाचती रही
संवेदनहीन बन
प्रत्येक जुर्म सहती गई
मुर्दे की भाँती
हर खेल का अंग बनती गई
इसलिए तू आज
देवी है, पूजनीय है,
प्रेयसी है, पत्नी है.
क्या तुझे पता है, आज के युग में भी
जो औरत खामोश है
वह सुशील, अच्छी और संस्कारी कहलाती है.
जो अन्याय के विरुद्ध बोलती है
वह मानसिक विकृति की शिकार कहलाती है.
औरतों का बोलना तो फूटे ढोल को भी नहीं सुहाता
फिर पुरुष को..............?
यदि रामराज्य का एक अंक यही है, तो
इस देश के भविष्य का क्या होगा ?
सीते, तू क्यों हार गई ?
तू देवी है, तू माता है
तू आराध्य, जगमाता है.
तू समस्त नारियों की अभिमान
तेरे पगचिन्हों पर चले जहान,
तू आदर्श पुत्री, तू पत्नी है
तू आदर्श बहू औ' रानी है
दुनियाँ की ये इच्छा है
तुझ जैसी सबको सती मिले.
फिर ऐ पतिव्रता,
तू क्यों हुई लहुलुहान
अंततः दे दी क्यों जाँ गवां
तू सतियों में सती नारी है.
हर समाज में प्यारी है.
ऐ सुकुमारी, क्या तुझे पता ?
जब चली तू पति-प्रेम हेतु वनवास
उर पति भी तेरे संग चला
उर नहीं जा सकी पिय के संग
वो खड़ी रही एक पग, दीप जला
उस मर्म को तुने कितना समझा ?
वो शिखा संग जलती रही
पिया की राह तकती रही,
तू पिया संग निश्चिन्त रही
लक्ष्मण रक्षा हेतु जगे बन प्रहरी
उर आंसू पीकर मौन रही
विरह-अग्नि में तपती रही,
जब लगा लक्ष्मण को नागपाश
मुर्छित भ्रात्रु का तुझे नहीं आभास
उर समझ गई वह प्रचंड काल
वह साधना में तल्लीन हुई
लक्ष्मण को मिला जीवनदान
प्रिय-प्रेम में वह विजयी हुई.
ऐ पतिव्रता, क्या तुझे पता ?
तेरी बहन मांडवी की वेदना,
भरत भ्रात्रु-प्रेम में बन गए सन्यासी
वो प्यारी खजाने में भी खाली
दूर पति हो तो सह ले जुदाई
गर पास हो तो कैसे सहे
उसका हिय कैसे बना कठोर
क्या उसके दर्द का है कोई ओर-छोर ?
ऐ महारानी, राम की रानी !
क्या तुझे पता, श्रुतिकेतु की महानता ?
जब सबने ले लिया अवकाश
तब श्रुति ने ही सम्भाला पिय संग राज्य
वह डटी रही पर हटी नहीं
वह जगी रही पर सोई नहीं
पिय संग हो या दूर हो
वह रोई सही पर घबराई नहीं.
ऐ जानकी ! तेरी बहनें थीं
धैर्यवान, बलवान और महान
वे खामोश सही पर डरी नहीं
वे तन्हाँ सही पर अडिग रहीं
वे हारकर मरी नहीं.
ऐ सीते, क्या तुझे पता है
आत्महत्या कौन करता है ?
...................................
........ तू डरती रही
पति,समाज और दुनियाँ से
माना की पति का दिया साथ
वन में चल दी ले हांथों में हाथ
कष्ट सहती रही दिन औ' रात,
सूना है, तुझमें थी बड़ी शक्ति
सृष्टि पर है तेरी हस्ती
फिर भी
'किडनैप' हो गई रावण के हाथ.
सूना है, यदि रावण तुझे छू देता, तो
वह जलकर भष्म हो जाता
फिर क्यों नहीं जलाकर भाग आई
तू अपने राम के पास !!
क्यों होने दिया नरसंहार
क्या नहीं समझ पाई थी
कुटुम्बी जनों का प्यार,
क्या सुनाई नहीं देता था
अशोक-वाटिका में
माताओं, विधवाओं का चीत्कार,
क्यों नहीं तोड़ा तुने कारागार
क्यों करती रही अबला की भांति
अपने राम का इंतज़ार.
उस राम का, जिसने
वापस आते ही ली अग्नि-परीक्षा
क्या तुझपर न था तनिक भी विश्वास
पर इतना बता जानकी-
'विश्वास बिना प्रेम संभव कैसे ?
विश्वास तो प्रेम का बीजारोपण है'!
सूना है, ये सब खेल था
राम ने तुझे पहले ही
अग्नि को सौप दिया था
क्योकि उन्हें पता था
रावण तुझे ले जाएगा
ब्रम्हा जो थे !!!
अपहृत सीता तो तेरी छाया थी
उन्होंने मात्र अग्नी से तुम्हे वापस लिया था .
क्या करूँ सीते, मेरा मन नहीं मानता
क्योकि औरत के साथ हुए
प्रत्येक जुर्म को
खेल ही समझा जाता है.
पुरुष खेलता है,
क्योंकि औरत खिलौना जो है !!
मैंने तो यहाँ तक सूना है की
नेपथ्य में रावण तुझे
माता कहकर पूजता था,
क्या ये सत्य है सीते !
प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष का चलचित्र
एक ओर माता और
दूसरी ओर हवस की इच्छा,
फिर इतना बता दो जनकदुलारी !
'किस समाज की ओर
संकेत करता है ये छद्म' ?
वापसी का भी क्या फ़ायदा सीते
एक धोबी के व्यंग से
कर दिया गया तेरा परित्याग
राम जिसे पहचानते तक न थे
उसके व्यंग को पहचान गए
तू सहचरी बन प्रतिपल रही साथ
पर तेरी पहचान से वे रहे अनजान
अपमान की आशंका से
छोड़ दिया तेरा हाथ
वह भी उस समय
जब थी गर्भवती तू, और
उन्हें रहना था तेरे पास !
कहाँ गया था उस समय
लक्ष्मण का मात्रु-प्रेम
क्या जंगल में था
मात्र भ्रात्रु-प्रेम !
क्या नहीं था खानदान
में कोई शेष
जो कुचल सके ऐसे राज्य का
छद्मी वेश !
क्या सोचा था कभी, तुने बाद में
क्यों तेरी बहनों ने
चुप्पी साध ली थी ?
जबकि जनकपुरी की सभी लड़कियां
एक साथ अयोध्या में ब्याही गई थीं !
तुम उनकी मार्गदर्शिका होकर भी
झेलती रही अत्याचार
क्या नहीं हो सकता था लंका के बाद
कोई और व्याभिचार
होती रही तेरे सतीत्व की परीक्षा
राजा राम बने रहें सदाचार !
सुना है, राम-राज्य में
ये राम की विवशता थी,
जिसका सपना
प्रत्येक भारतीय देखता है.
वो राज्य,जहाँ पत्नी को
बेसहारा जंगल में छोड़ दिया जाता है
कसूर मात्र शक और व्यंग्य !!
ऐ सीते, क्यों नहीं लड़ी तू हक़ के लिए
आत्महत्या कर ली कर मात्र शक के लिए,
क्या कुछ भी नहीं सीखा
अपनी बहनों से
जो हिम्मत के साथ
घर में अटल रहीं,
तू रानी बनकर भी
विकल रही .
सुना है, राम तुझे बचाने के लिए दौड़े थे
पर तबतक तू धरती में समा चुकी थी ,
और ये भी सुना है राम भगवान थे, औ'
तुझे प्यार भी बहुत करते थे,
जब तू जंगलों में बेसहारा भटक रही थी
तब तेरी प्रतिमा से पूजा सम्पन्न हुई थी,
वे बहुत शक्तिशाली भी थे
लंका नगरी से बचाकर तुझे लाये थे
अपने सामने तिल-तिलकर मरने के लिए.
सुना है, उनके लिए कुछ भी असंभव न था
परन्तु तुम्हे बचाना उनके लिए संभव न हो सका
तू काल के गर्त में समाती गई
और वे तेरे बाल नोचकर 'सीते-सीते' चिल्लाते रहे.
सीते ! समझ में नहीं आता
मैं क्या कहूँ,
दुनियाँ की भाँती मैं भी तुझे पूजूं
अथवा तेरी दयनीय दशा पर
आंसू बहाऊं.
समय बदल गया, पर
ये छद्मी संसार न बदला
राम के निकालने पर
यदि तू घर से न गई होती
अत्याचारों से क्षुब्ध हो
यदि आत्महत्या न की होती
तो आज अपनी बहनों की तरह
तू इस दुनियाँ में नहीं जानी जाती.
तू कठपुतली बन नाचती रही
संवेदनहीन बन
प्रत्येक जुर्म सहती गई
मुर्दे की भाँती
हर खेल का अंग बनती गई
इसलिए तू आज
देवी है, पूजनीय है,
प्रेयसी है, पत्नी है.
क्या तुझे पता है, आज के युग में भी
जो औरत खामोश है
वह सुशील, अच्छी और संस्कारी कहलाती है.
जो अन्याय के विरुद्ध बोलती है
वह मानसिक विकृति की शिकार कहलाती है.
औरतों का बोलना तो फूटे ढोल को भी नहीं सुहाता
फिर पुरुष को..............?
यदि रामराज्य का एक अंक यही है, तो
इस देश के भविष्य का क्या होगा ?
शनिवार, 24 जुलाई 2010
Badnaam aurat
बदनाम औरत
रौरव नरक में भी क्या
ऐसी सज़ा मिलती होगी,
जैसी मिलती है यहाँ
प्रेम करने वाली लड़कियों को
रर रर कर मरने की.
घर की चक्की छूटे समय हो गया,
पर घरर-घरर
करते हैं हम रोज यहाँ.
छूरी, कतरनी हाथों से
भले छुट जाए,
पर दांतों से हमें कतरना
उनका रोज का काम है.
घिरनी से पानी निकालते हैं
खेत सींचने के लिए,
पर वो पानी निकालते हैं
हमें मिटाने के लिए.
जुआठे में लगे बैल की भाँती
हमें हांकते हैं,
जैसे वो चाहे दहिने, बाएं
घुमा देंगे.
सूखी धरती की भाँती
बर्राने के बाद
जब हम बोलने के लिए
मजबूर हो जाते हैं,
तब वो नाम रख देते हैं
मर्दमार औरत.
मर्दमार होने की अगर आदत पड़ जाए
तो नहीं रोक पाता कोई
बदनाम औरत होने से.
रौरव नरक में भी क्या
ऐसी सज़ा मिलती होगी,
जैसी मिलती है यहाँ
प्रेम करने वाली लड़कियों को
रर रर कर मरने की.
घर की चक्की छूटे समय हो गया,
पर घरर-घरर
करते हैं हम रोज यहाँ.
छूरी, कतरनी हाथों से
भले छुट जाए,
पर दांतों से हमें कतरना
उनका रोज का काम है.
घिरनी से पानी निकालते हैं
खेत सींचने के लिए,
पर वो पानी निकालते हैं
हमें मिटाने के लिए.
जुआठे में लगे बैल की भाँती
हमें हांकते हैं,
जैसे वो चाहे दहिने, बाएं
घुमा देंगे.
सूखी धरती की भाँती
बर्राने के बाद
जब हम बोलने के लिए
मजबूर हो जाते हैं,
तब वो नाम रख देते हैं
मर्दमार औरत.
मर्दमार होने की अगर आदत पड़ जाए
तो नहीं रोक पाता कोई
बदनाम औरत होने से.
रविवार, 18 जुलाई 2010
Paramparaaon Ki Guhaar
परम्पराओं की गुहार
परम्पराओं के चेहरों पर झुलती झुर्रियाँ
व्यथित हैं की वे बांध न सकीं अपने यौवनावस्था को,
लिजलिजी हो वे गुहार लगाती रहीं
नई पीढ़ी के सामने-
"मुझे मुक्त करो, मुझे मुक्त करो".
"जीते जी अपमान सहना मुश्किल है,
इसलिए कम से कम मरते-मरते
दधिची हांड का दे जाए अस्त्र-शस्त्र,
उसे आदर्श और कल्याण के लिए प्रयोग करना
और
खोखले दकियानूसी राक्षसों का संहार,
जिससे मानवीयता हो गई त्रस्त, अस्त-व्यस्त,
जिससे भारत के इतिहास में लग गया दाग,
स्त्रियाँ हुईं निर्वस्त्र,
तुम लोग लेकर चलना सदा शाश्वत सत्य".
परम्पराओं के चेहरों पर झुलती झुर्रियाँ
व्यथित हैं की वे बांध न सकीं अपने यौवनावस्था को,
लिजलिजी हो वे गुहार लगाती रहीं
नई पीढ़ी के सामने-
"मुझे मुक्त करो, मुझे मुक्त करो".
"जीते जी अपमान सहना मुश्किल है,
इसलिए कम से कम मरते-मरते
दधिची हांड का दे जाए अस्त्र-शस्त्र,
उसे आदर्श और कल्याण के लिए प्रयोग करना
और
खोखले दकियानूसी राक्षसों का संहार,
जिससे मानवीयता हो गई त्रस्त, अस्त-व्यस्त,
जिससे भारत के इतिहास में लग गया दाग,
स्त्रियाँ हुईं निर्वस्त्र,
तुम लोग लेकर चलना सदा शाश्वत सत्य".
शुक्रवार, 16 जुलाई 2010
Jindagi Wah Nahi, Jo Dikhti Hai
ज़िन्दगी वह नहीं, जो दिखती है,
ज़िन्दगी वह, नहीं जो दिखती है.
इच्छाएँ वह नहीं, जो इच्छा है,
इच्छाएँ वह, नहीं जो इच्छा है.
प्यार वह नहीं, जो प्यार है,
प्यार वह, नहीं जो प्यार है.
मंजिलें वह नहीं, जो मंजील है,
मंजिलें वह, नहीं जो मंजील है.
रास्ते वह नहीं, जो रासता है,
रास्ते वह, नहीं जो रासता है.
ख़ुदाई वह नहीं, जो ख़ुद है,
ख़ुदाई वह, नहीं जो ख़ुद है.
ज़िन्दगी वह, नहीं जो दिखती है.
इच्छाएँ वह नहीं, जो इच्छा है,
इच्छाएँ वह, नहीं जो इच्छा है.
प्यार वह नहीं, जो प्यार है,
प्यार वह, नहीं जो प्यार है.
मंजिलें वह नहीं, जो मंजील है,
मंजिलें वह, नहीं जो मंजील है.
रास्ते वह नहीं, जो रासता है,
रास्ते वह, नहीं जो रासता है.
ख़ुदाई वह नहीं, जो ख़ुद है,
ख़ुदाई वह, नहीं जो ख़ुद है.
सोमवार, 12 जुलाई 2010
Tujhe Pranaam
तुझे प्रणाम
जब भी मै देखती हूँ
बड़ी-बड़ी इमारतें, ऊँचें-ऊँचे महल
और विस्तृत घर;
तब मेरा मन हर्षित हो
सपनों का पंख लगा
पूरी दुनियाँ में
विचरण करने लगता है.
फुदक-फुदक कर
इस घर से उस घर
इस महल से उस इमारत तक
का, जायजा लेने लगता है.
कि कौन सा भवन
सबसे ज्यादा अच्छा है
सुन्दर, साफ़ औ'
अद्भुत कलाकृतियों से परिपूर्ण है.
जो सबमें सर्वोपरि है
उससे भी सुन्दर
एक घर
मैं बनवाउंगी.
उस घर की रूप-रेखा
मेरे मन में उमड़ने-घुमड़ने लगती है
हर कलाकृति संचारियों-सी
आ-आकर लुप्त हो जाती है.
तब मेरे मन की आवृतियाँ
अनवरत घुमड़ने के बाद
खुलने लगती है परत-दर-परत.
किसने बनाई होंगी ये इमारतें
किसने रखी होगी पहली नींव
किसके हाथ और कंधे लौह-सा
प्रतिक्षण कर्मरत हुए होंगे??
अनुमान भी नहीं लगा सकते
हम उसका, और उसके
हाथों की
अद्भुत विशेषताओं की.
क्योंकि घर को
घरवाले के नाम से जाना जाता है
और मजदूरों की मेहनत
मेहनताना में चली जाती है.
जिनके हाथ फौलादी बन
नितकर्मरत रहते हैं
सर स्वयं बज्र बन
ईंट, गिट्टी, सीमेंट ढ़ोते हैं,
जिनके जीभ यंत्रवत
एक-दूजे को पुकारा करते हैं
उनमें स्वयं एकता रहे ना रहे
एक-एक ईंट से
इमारत बनाया करते हैं.
जिनके बच्चे दिन में
सबसे ऊँची छत पर
चढ़कर हर्षित होते है
वही रात में नीचे
छोटी-सी जगह में सोते हैं.
दिन-रात गालियाँ सुनते-सुनते
सपनों में भी गाली बकते हैं
आशान्वित हो हर सुबह-शाम
अपनों से पूछा करते हैं;
कब बन जाएगा ये घर मेरा
जिसे आप बनाया करते हैं ?
मायूसी औ' निराशा को छुपा
वे हंसकर चुप हो जाते हैं,
उत्तर क्या दें और क्या कहें
दो गज जमीं मिली है जो अभी
वो भी
कल रहे या ना रहे.
जब मालिक से किसी कुमारी का
छुपते-छुपाते नैन लड़ जाते हैं
तब घर-वर का सपना
पूरा हो ना हो
किसी मजदूर से ब्याह रच जाते हैं.
मालिक का सीमेंट औ' सामान
अपनी झोपड़ी में रख
नव-दम्पति बाहर सो जाते हैं.
ऊँचे महलों को छोड़
वे सड़क पर खाना खाते हैं
गर्मी की तपन, जाड़े की ठिठुरन
बरसात के थपेड़े दृढ़ता से सहते हैं;
सबकी गालियाँ सुनकर भी
हमेशा हंसते रहते हैं.
पैसों का मालिक होता कोई और
वे नमक-रोटी पर गुजारा जरते हैं
जो ईमान से सबका घर बनातें
लोग उन्हें ही बेईमान कहा करते हैं
सुख चैन से सोती जब दुनियाँ
वे आहें भरा करते हैं.
सबकी दृष्टि में हैं जो आम
उनका मात्र कर्म ही
है दुनियाँ, घर, सामान
अपनी विशालता, दृढ़ता औ' अस्मिता
से हैं वे बहुत महान
ऐ कलाकार ! ऐ सहनशक्ति !
ऐ बज्र देह ! तुझे प्रणाम,
तुझे प्रणाम...
जब भी मै देखती हूँ
बड़ी-बड़ी इमारतें, ऊँचें-ऊँचे महल
और विस्तृत घर;
तब मेरा मन हर्षित हो
सपनों का पंख लगा
पूरी दुनियाँ में
विचरण करने लगता है.
फुदक-फुदक कर
इस घर से उस घर
इस महल से उस इमारत तक
का, जायजा लेने लगता है.
कि कौन सा भवन
सबसे ज्यादा अच्छा है
सुन्दर, साफ़ औ'
अद्भुत कलाकृतियों से परिपूर्ण है.
जो सबमें सर्वोपरि है
उससे भी सुन्दर
एक घर
मैं बनवाउंगी.
उस घर की रूप-रेखा
मेरे मन में उमड़ने-घुमड़ने लगती है
हर कलाकृति संचारियों-सी
आ-आकर लुप्त हो जाती है.
तब मेरे मन की आवृतियाँ
अनवरत घुमड़ने के बाद
खुलने लगती है परत-दर-परत.
किसने बनाई होंगी ये इमारतें
किसने रखी होगी पहली नींव
किसके हाथ और कंधे लौह-सा
प्रतिक्षण कर्मरत हुए होंगे??
अनुमान भी नहीं लगा सकते
हम उसका, और उसके
हाथों की
अद्भुत विशेषताओं की.
क्योंकि घर को
घरवाले के नाम से जाना जाता है
और मजदूरों की मेहनत
मेहनताना में चली जाती है.
जिनके हाथ फौलादी बन
नितकर्मरत रहते हैं
सर स्वयं बज्र बन
ईंट, गिट्टी, सीमेंट ढ़ोते हैं,
जिनके जीभ यंत्रवत
एक-दूजे को पुकारा करते हैं
उनमें स्वयं एकता रहे ना रहे
एक-एक ईंट से
इमारत बनाया करते हैं.
जिनके बच्चे दिन में
सबसे ऊँची छत पर
चढ़कर हर्षित होते है
वही रात में नीचे
छोटी-सी जगह में सोते हैं.
दिन-रात गालियाँ सुनते-सुनते
सपनों में भी गाली बकते हैं
आशान्वित हो हर सुबह-शाम
अपनों से पूछा करते हैं;
कब बन जाएगा ये घर मेरा
जिसे आप बनाया करते हैं ?
मायूसी औ' निराशा को छुपा
वे हंसकर चुप हो जाते हैं,
उत्तर क्या दें और क्या कहें
दो गज जमीं मिली है जो अभी
वो भी
कल रहे या ना रहे.
जब मालिक से किसी कुमारी का
छुपते-छुपाते नैन लड़ जाते हैं
तब घर-वर का सपना
पूरा हो ना हो
किसी मजदूर से ब्याह रच जाते हैं.
मालिक का सीमेंट औ' सामान
अपनी झोपड़ी में रख
नव-दम्पति बाहर सो जाते हैं.
ऊँचे महलों को छोड़
वे सड़क पर खाना खाते हैं
गर्मी की तपन, जाड़े की ठिठुरन
बरसात के थपेड़े दृढ़ता से सहते हैं;
सबकी गालियाँ सुनकर भी
हमेशा हंसते रहते हैं.
पैसों का मालिक होता कोई और
वे नमक-रोटी पर गुजारा जरते हैं
जो ईमान से सबका घर बनातें
लोग उन्हें ही बेईमान कहा करते हैं
सुख चैन से सोती जब दुनियाँ
वे आहें भरा करते हैं.
सबकी दृष्टि में हैं जो आम
उनका मात्र कर्म ही
है दुनियाँ, घर, सामान
अपनी विशालता, दृढ़ता औ' अस्मिता
से हैं वे बहुत महान
ऐ कलाकार ! ऐ सहनशक्ति !
ऐ बज्र देह ! तुझे प्रणाम,
तुझे प्रणाम...
रविवार, 4 जुलाई 2010
Ae Maanav
ऐ मानव !
ऐ मानव !
मंदिर से मस्ज़िद
गुरुद्वारा से गिरजाघर
मत दौड़,
आस्था रख ईश्वर में,
परन्तु विश्वास कर
अपने कर्म में,
हस्तरेखाओं से भाग्य नहीं बदलता
भाग्य बदलता है चिंतन और कर्म से.
ऐ मानव !
दुनियाँ बदलने की ठानी है तुमने,
स्वयं को तुमने बदला कितना है ?
पाने की तुमने गिनती कर रखी,
दुनियाँ को तुमने दिया कितना है ?
गिरा रहे हो किसे किस-किसकी नज़रों में,
गिरते हुए को उठाया कितना है ?
ऐ मानव !
अपने आतंक से डराया सभी को,
तू स्वयं किसी से डरे तो नहीं ?
बदले की भाव से गुजर रहे हो सदा,
तू स्वयं किसी से आहत तो नहीं ?
बन गए क्रूर, निर्दई, हत्यारे
जीवनपथ का यही आख़िरी रास्ता तो नहीं.
ऐ मानव !
दर्पण में नहीं तू खुद में झाँक
सच्चाई नज़र आ जायेगी.
दूसरों को नहीं तू खुद को टटोल
अपूर्णता पूर्ण हो जायेगी.
मानवीय प्रेम में तू श्रद्धा रख
मानवीयता स्वतः स्थापित हो जायेगी.
ऐ मानव !
मंदिर से मस्ज़िद
गुरुद्वारा से गिरजाघर
मत दौड़,
आस्था रख ईश्वर में,
परन्तु विश्वास कर
अपने कर्म में,
हस्तरेखाओं से भाग्य नहीं बदलता
भाग्य बदलता है चिंतन और कर्म से.
ऐ मानव !
दुनियाँ बदलने की ठानी है तुमने,
स्वयं को तुमने बदला कितना है ?
पाने की तुमने गिनती कर रखी,
दुनियाँ को तुमने दिया कितना है ?
गिरा रहे हो किसे किस-किसकी नज़रों में,
गिरते हुए को उठाया कितना है ?
ऐ मानव !
अपने आतंक से डराया सभी को,
तू स्वयं किसी से डरे तो नहीं ?
बदले की भाव से गुजर रहे हो सदा,
तू स्वयं किसी से आहत तो नहीं ?
बन गए क्रूर, निर्दई, हत्यारे
जीवनपथ का यही आख़िरी रास्ता तो नहीं.
ऐ मानव !
दर्पण में नहीं तू खुद में झाँक
सच्चाई नज़र आ जायेगी.
दूसरों को नहीं तू खुद को टटोल
अपूर्णता पूर्ण हो जायेगी.
मानवीय प्रेम में तू श्रद्धा रख
मानवीयता स्वतः स्थापित हो जायेगी.
Dil Kholkar Karo
दिल खोलकर करो
आँखें मूंद लेने से
सच्चाई बदल नहीं जाती,
होंठ भींच लेने से
गाली दब नहीं जाती,
मुट्ठी बाँध लेने से
थप्पड़ लगाने की टीस कम नहीं हो जाती,
पैर पटक देने से
दौड़ने का उत्साह कम नहीं हो जाता,
सो जाने से
दिमाग सोचना बंद नहीं कर देता,
लिखना बंद कर देने से
घटनाएँ और उद्वेलन बंद नहीं हो जाती;
करो, सब करो
दिल खोलकर करो,
परन्तु
अपने दायरे में रहकर करो,
जिससे दूसरों को
न हो तकलीफ,
और तुम भी
न बन सको कुंठित.
आँखें मूंद लेने से
सच्चाई बदल नहीं जाती,
होंठ भींच लेने से
गाली दब नहीं जाती,
मुट्ठी बाँध लेने से
थप्पड़ लगाने की टीस कम नहीं हो जाती,
पैर पटक देने से
दौड़ने का उत्साह कम नहीं हो जाता,
सो जाने से
दिमाग सोचना बंद नहीं कर देता,
लिखना बंद कर देने से
घटनाएँ और उद्वेलन बंद नहीं हो जाती;
करो, सब करो
दिल खोलकर करो,
परन्तु
अपने दायरे में रहकर करो,
जिससे दूसरों को
न हो तकलीफ,
और तुम भी
न बन सको कुंठित.
सोमवार, 28 जून 2010
Jaan Lo, Pahchaan Lo
जान लो, पहचान लो
अटखेलियाँ खेलते बाल बादल से पूछो-
'किस गगन से आ रहे, कहाँ अब वास'.
बाढ़ की चपेट में धान की पुन्गियों से पूछो-
'कैसा लगता है पानी और उसका त्रास'.
बाढ़ गए धुप भरी महामारी से पूछो-
'पानी तो पी लिए अब कौन सी प्यास'.
कुटुंब बह गए ज़िंदा इंसान से पूछो-
'जीवित किसके लिए हो, अब किसकी आस'.
हाथ-पाँव मारते विमर्शियों जान लो, पहचान लो-
'क्षितिज पर लटका है अब भी सवाल'.
अटखेलियाँ खेलते बाल बादल से पूछो-
'किस गगन से आ रहे, कहाँ अब वास'.
बाढ़ की चपेट में धान की पुन्गियों से पूछो-
'कैसा लगता है पानी और उसका त्रास'.
बाढ़ गए धुप भरी महामारी से पूछो-
'पानी तो पी लिए अब कौन सी प्यास'.
कुटुंब बह गए ज़िंदा इंसान से पूछो-
'जीवित किसके लिए हो, अब किसकी आस'.
हाथ-पाँव मारते विमर्शियों जान लो, पहचान लो-
'क्षितिज पर लटका है अब भी सवाल'.
शनिवार, 26 जून 2010
Aazaadi
आज़ादी
मैं दुनिया देखना चाहती थी
उन्होंने मेरे ऊपर जाल बिछा दी
तथा आँखों पर आदर्श की पट्टी बाँध दी
और कहा-
देखो... देखो... देखो !!!
मैंने अपने चोंच से जाल को छलनी कर दिया
और पंजों से पट्टी फाड़ दी
मैंने समझा मैं 'उन्मुक्त' हो गई
मै खुले गगन में उड़ना चाहती थी
उन्होंने मेरा पर क़तर दिया
और पिंजड़े से बाहर निकाल कर कहा-
उड़ो... उड़ो... उड़ो !!!
मैंने हौसले का पंख लगाया
पैरों से चलना सीखा
मैंने समझा मैं 'स्वछंद' हो गई.
मैं खुली हवा में चहचहाना चाहती थी
उन्होंने मेरी जिह्वा मरोड़ दी
और मंच पर लाकर कहा-
गाओ... गाओ... गाओ !!!
मैंने बेसुरी राग में अपना दर्द अलापा
और एकता के धुन में झूम उठी
मैंने समझा मैं 'मुक्त' हो गई.
मैं अपने पैरों से सफ़र करना चाहती थी
उन्होंने मुझे सहानुभूति की बैसाखियाँ थमा दी
और उपनिवेश की पगडंडी पर कहा
चलो... चलो... चलो !!!
मैंने सोचा
अब तो हर अंग घायल है
किस बात का डरना,
उन्होंने ही दिखाई थी
आदर्श नारी की प्रतिबिम्ब
उसे सच मान हम बाट जोहते रहे,
अब देखती हूँ
नफ़रत, घृणा, कटुता, प्रतिद्वंदिता
हम समझने लगे
अच्छाई-बुराई में फर्क.
उन्हीं से सीखा था वेद-पुराण
और नितिवचनों की उक्तियाँ, और
उन्हीं से सीखा हिंसक प्रविती,
उन्हीं से समझा था सुविचार
उन्हीं से आया कुविचार.
फिर भी-
उनको देखा आज़ाद घुमते हुए
स्वयं को देखा बेड़ियों में जकडे हुए,
इसके बावजूद भी-
उनको देखा मनुष्यता से गिरते हुए !
और अपना वजूद मिटते हुए !!
अब बचा क्या है बचाने के लिए
वक़्त आ गया आज़ाद होने के लिए,
हम लक्ष्य की ओर टूट पड़े
हमने समझा हम 'आज़ाद' हो गए.
पर समझाने से आज़ादी मिलती नहीं
अभी हम पूर्णतः आज़ाद नहीं,
आज़ादी की ओर अग्रसर हैं.
शुक्रवार, 25 जून 2010
Bhuchaal
भूचाल
एक भूचाल के बाद कई भूचाल आते हैं.
कहर से निकला, हृदय विदीर्ण
पलकें खुलीं, अपलक रह गईं
अपना है कोई तो, है तन्हाई
लगा घन-शावक को तीर
वेदना की बरसात हुई,
तभी उस बच्चे के मन में भूचाल आता है.
ज़र-ज़र ज़रा, क्षीण रोशनी
आँचल पसारे, दुवा मांगती
उंगलिया पकड़कर चलाया जिसे
उस अंधी की लकड़ी को लौटा दे
फिर कंचन से खली हाथ लौटे
तब उस वृद्धावस्था के मन में भूचाल आता है.
भूख से तड़पता सुखी छाती पकड़कर
रोता रहे बीमार बेसुध होकर
एक रोटी जिस उदार में जाए
अतृप्त, अशांत ही रह जाए
निर्धनता बेंधती हर क्षण हीर,
तब उस माँ-बाप के मन में भूचाल आता है.
तारों में अपने चाँद को ढूंढने लगे
मधुर मिलन, प्रेमालिंगन हर पल सताने लगे
बेकरार दर्द को, वही हमदर्द कहाँ से लाये
आग सुलगती रहे, धुँआ नज़र ना आये
विरह छलनी कर दे, दर्द नासूर बन जाए,
तभी दो दिलों के दिल में भूचाल आता है.
व्याध से भयभीत, व्याधि से पीड़ित
कर रहा हो कोई करुण पुकार
वक़्त फिसल जाए, उपाय हो निरुपाय
सुन सकूँ ना समय चीत्कार, तोड़ी उम्मीद
मैंने किसी की या तोड़ी मेरी किसी ने,
तब मेरे भी दिल में भूचाल आता है.
एक भूचाल के बाद कई भूचाल आते हैं.
कहर से निकला, हृदय विदीर्ण
पलकें खुलीं, अपलक रह गईं
अपना है कोई तो, है तन्हाई
लगा घन-शावक को तीर
वेदना की बरसात हुई,
तभी उस बच्चे के मन में भूचाल आता है.
ज़र-ज़र ज़रा, क्षीण रोशनी
आँचल पसारे, दुवा मांगती
उंगलिया पकड़कर चलाया जिसे
उस अंधी की लकड़ी को लौटा दे
फिर कंचन से खली हाथ लौटे
तब उस वृद्धावस्था के मन में भूचाल आता है.
भूख से तड़पता सुखी छाती पकड़कर
रोता रहे बीमार बेसुध होकर
एक रोटी जिस उदार में जाए
अतृप्त, अशांत ही रह जाए
निर्धनता बेंधती हर क्षण हीर,
तब उस माँ-बाप के मन में भूचाल आता है.
तारों में अपने चाँद को ढूंढने लगे
मधुर मिलन, प्रेमालिंगन हर पल सताने लगे
बेकरार दर्द को, वही हमदर्द कहाँ से लाये
आग सुलगती रहे, धुँआ नज़र ना आये
विरह छलनी कर दे, दर्द नासूर बन जाए,
तभी दो दिलों के दिल में भूचाल आता है.
व्याध से भयभीत, व्याधि से पीड़ित
कर रहा हो कोई करुण पुकार
वक़्त फिसल जाए, उपाय हो निरुपाय
सुन सकूँ ना समय चीत्कार, तोड़ी उम्मीद
मैंने किसी की या तोड़ी मेरी किसी ने,
तब मेरे भी दिल में भूचाल आता है.
गुरुवार, 24 जून 2010
Antar
अंतर
वो वक़्त बीत गया
जब एक पत्नी
अपने पति को पत्र में लिखा करती थी-
हे मेरे प्राण आधार,
.................................
........................................
आपके चरणों की दासी.
मैं भी नहीं लिखना चाहती-
हे मेरे चरणों के दास,
....................................
.............................................
आपके के प्राणों की प्यासी.
क्योंकि यदि मैंने लिख दिया
ये बात
तो तुममे मुझमे अंतर क्या रह जाएगा.
वो वक़्त बीत गया
जब एक पत्नी
अपने पति को पत्र में लिखा करती थी-
हे मेरे प्राण आधार,
.................................
........................................
आपके चरणों की दासी.
मैं भी नहीं लिखना चाहती-
हे मेरे चरणों के दास,
....................................
.............................................
आपके के प्राणों की प्यासी.
क्योंकि यदि मैंने लिख दिया
ये बात
तो तुममे मुझमे अंतर क्या रह जाएगा.
Jindagi Ka Sach
ज़िन्दगी का सच
भावों के भंवरजाल में फंसते चले गए,
अपने ही जज्बात में उलझते चले गए.
अंधेरों में उजाले का राज जानना चाहा
इंसान की इंसानियत को पहचानना चाहा,
अँधेरे में दीपक को हम खोते चले गए
और रोशनी के दाग को झेलते चले गए.
नगरों का खिला चेहरा हमने देखना चाहा
सुख-प्यार के कारवां में हमने बहना चाहा,
आंसुओं से घाव को हम धोते चले गए
ग़मों के दरिया में बहते चले गए.
समय का चक्र अपनी धुन में घूमता रहा
रिश्तों को अपनी पाट में पीसता रहा,
हम वक़्त के थपेड़ों को सहते चले गए
काल को नियति मान जीते चले गए.
सपनों को रंगी जाल इंसा बुनता रहा
इक आस लिए जिंदगी भर डोलता रहा,
चंद ठोकरों से सपने यूं टूटते चले गए
हम अपने बिने जाल में फंसते चले गए.
भावों के भंवरजाल में फंसते चले गए,
अपने ही जज्बात में उलझते चले गए.
भावों के भंवरजाल में फंसते चले गए,
अपने ही जज्बात में उलझते चले गए.
अंधेरों में उजाले का राज जानना चाहा
इंसान की इंसानियत को पहचानना चाहा,
अँधेरे में दीपक को हम खोते चले गए
और रोशनी के दाग को झेलते चले गए.
नगरों का खिला चेहरा हमने देखना चाहा
सुख-प्यार के कारवां में हमने बहना चाहा,
आंसुओं से घाव को हम धोते चले गए
ग़मों के दरिया में बहते चले गए.
समय का चक्र अपनी धुन में घूमता रहा
रिश्तों को अपनी पाट में पीसता रहा,
हम वक़्त के थपेड़ों को सहते चले गए
काल को नियति मान जीते चले गए.
सपनों को रंगी जाल इंसा बुनता रहा
इक आस लिए जिंदगी भर डोलता रहा,
चंद ठोकरों से सपने यूं टूटते चले गए
हम अपने बिने जाल में फंसते चले गए.
भावों के भंवरजाल में फंसते चले गए,
अपने ही जज्बात में उलझते चले गए.
मंगलवार, 22 जून 2010
Talaash
तलाश
मैं हर क्षण को इस तरह देखती हूँ
जैसे बस में सफ़र
करते समय
आँखें देखती हैं सीट पर बैठे हुए लोगों को.
लोग हमें इस तरह देखते हैं
देखते हैं जैसे
फटे चीथड़ों में नंगे रुपयों को.
मेरे विषय में चर्चाएँ होती है ऐसे
जैसे चर्चा हो रही हो
गुनाहगारों की.
मेरे प्यार की खबर फैलती है ऐसे
घने अन्धकार में
कोई चीज़ टटोल रही हूँ जैसे.
मैं हर क्षण को इस तरह देखती हूँ
जैसे बस में सफ़र
करते समय
आँखें देखती हैं सीट पर बैठे हुए लोगों को.
लोग हमें इस तरह देखते हैं
देखते हैं जैसे
फटे चीथड़ों में नंगे रुपयों को.
मेरे विषय में चर्चाएँ होती है ऐसे
जैसे चर्चा हो रही हो
गुनाहगारों की.
मेरे प्यार की खबर फैलती है ऐसे
घने अन्धकार में
कोई चीज़ टटोल रही हूँ जैसे.
Main Mukta Hoon
मैं मुक्त हूँ
मैं अब खुली किताब नहीं
एक बंद निधि हूँ.
जिसे न तुम पढ़ सकते हो, और
न ही खर्च कर सकते हो,
जिसे न तुम सहेज सकते हो
और न ही फेंक सकते हो.
वो वक्त बीत चुका,
जब तुम
मुझे पढने के बाद
रद्दी की टोकरी में फेंक देते थे;
अब तुम पढ़ ही नहीं सकते
तो फेंकोगे कहाँ से?
में एक अर्थवान कलमा हूँ
जो अर्थ से परे
छंदबद्धता, अलंकारों से मुक्त
इतिहास के पन्नों पर
स्वर्ण अक्षरों से लिखी
अर्थामृत हूँ.
मैं अब खुली किताब नहीं
एक बंद निधि हूँ.
जिसे न तुम पढ़ सकते हो, और
न ही खर्च कर सकते हो,
जिसे न तुम सहेज सकते हो
और न ही फेंक सकते हो.
वो वक्त बीत चुका,
जब तुम
मुझे पढने के बाद
रद्दी की टोकरी में फेंक देते थे;
अब तुम पढ़ ही नहीं सकते
तो फेंकोगे कहाँ से?
में एक अर्थवान कलमा हूँ
जो अर्थ से परे
छंदबद्धता, अलंकारों से मुक्त
इतिहास के पन्नों पर
स्वर्ण अक्षरों से लिखी
अर्थामृत हूँ.
सोमवार, 21 जून 2010
Meri Nazar se
मेरी नज़र से
दिल में यादें तेरी, नयन शबनमी
मैं श्रद्धा-सुमन अर्पित करती रहूंगी;
प्रीत कि रीत है जाँ से प्यारी सनम
मैं इसे तोड़कर जी ना सकुंगी.
बिन बताये तेरी दुल्हन बन बैठी मैं
श्रृंगार कराती रही अंतर्मन में मैं;
लबों पर तेरा नाम लाती सनम
नाम बदनाम तेरा मैं कर न सकुंगी.
चाहने वाले तुझको बहुत हैं यहाँ
दिल दरिया में बहने को फुरसत कहाँ;
तुम आओ न आओ मेरे गली
मैं पलक-पांवड़े बिछाए रहूंगी.
आइना धुंधला हो जाये जो दिल का मेरे
मैं तेरे प्यार को फीका पड़ने न दूंगी;
तू बरसे न बरसे मेरे सनम
मैं चातक आस लगाए रहूंगी.
मैं वो परवाना नहीं जो जल जाउंगी
तेरी रौशनी से चमकती हूँ मैं;
तारों में चमकते रहना सनम
मैं दिल का दीप जलाए रहूंगी.
धड़कने चुप हो जाए जो पल भर के लिए
मैं तन्हाँ तुमसे मिल तो सकुंगी;
यह धड़के ना धडके मेरे सनम
इश्क में कोई बाधा मैं आने ना दूंगी.
वो खुशबू है तू इस फूल की
मुरझा के भी तुझको उड़ने ना दूंगी;
है अगर दम तो पढ़ले मुझको सनम
दिल चीर के तुझको दिखा ना सकुंगी.
चाँद-तारे, बहारें समेटूं दामन में
भेंट कर दू चाहत को चाहती हूँ यही;
तुम इतने महान हो मेरे प्रीतम
मैं मीरा बनके तुझमे समा ना सकुंगी.
वो प्यार नहीं जिसमे जलन हो, खफ़ा हो
मैं चन्दन लेप लगाती रहूंगी;
मैं कलयुग की राधा हूँ मेरे कन्हैया
मैं तुझपे हक़ जता ना सकुंगी.
मर मिटुगी मैं तुझको दिल में बसाके
एहसास तुझे मैं होने ना दूंगी;
प्रेम करती रहूँ तुझसे जन्मों-जनम
मोक्ष की चाह कभी मैं कर ना सकुंगी.
दिल में यादें तेरी, नयन शबनमी
मैं श्रद्धा-सुमन अर्पित करती रहूंगी;
प्रीत कि रीत है जाँ से प्यारी सनम
मैं इसे तोड़कर जी ना सकुंगी.
बिन बताये तेरी दुल्हन बन बैठी मैं
श्रृंगार कराती रही अंतर्मन में मैं;
लबों पर तेरा नाम लाती सनम
नाम बदनाम तेरा मैं कर न सकुंगी.
चाहने वाले तुझको बहुत हैं यहाँ
दिल दरिया में बहने को फुरसत कहाँ;
तुम आओ न आओ मेरे गली
मैं पलक-पांवड़े बिछाए रहूंगी.
आइना धुंधला हो जाये जो दिल का मेरे
मैं तेरे प्यार को फीका पड़ने न दूंगी;
तू बरसे न बरसे मेरे सनम
मैं चातक आस लगाए रहूंगी.
मैं वो परवाना नहीं जो जल जाउंगी
तेरी रौशनी से चमकती हूँ मैं;
तारों में चमकते रहना सनम
मैं दिल का दीप जलाए रहूंगी.
धड़कने चुप हो जाए जो पल भर के लिए
मैं तन्हाँ तुमसे मिल तो सकुंगी;
यह धड़के ना धडके मेरे सनम
इश्क में कोई बाधा मैं आने ना दूंगी.
वो खुशबू है तू इस फूल की
मुरझा के भी तुझको उड़ने ना दूंगी;
है अगर दम तो पढ़ले मुझको सनम
दिल चीर के तुझको दिखा ना सकुंगी.
चाँद-तारे, बहारें समेटूं दामन में
भेंट कर दू चाहत को चाहती हूँ यही;
तुम इतने महान हो मेरे प्रीतम
मैं मीरा बनके तुझमे समा ना सकुंगी.
वो प्यार नहीं जिसमे जलन हो, खफ़ा हो
मैं चन्दन लेप लगाती रहूंगी;
मैं कलयुग की राधा हूँ मेरे कन्हैया
मैं तुझपे हक़ जता ना सकुंगी.
मर मिटुगी मैं तुझको दिल में बसाके
एहसास तुझे मैं होने ना दूंगी;
प्रेम करती रहूँ तुझसे जन्मों-जनम
मोक्ष की चाह कभी मैं कर ना सकुंगी.
रविवार, 20 जून 2010
Bhukh
भूख
एक बुढ़ा, बेबस, लाचार
हाथ फैलाए घूमता रहा
बाट, घर, बाज़ार,
मागने जाता आस लिए
लौटता निराशा हाथ लिए,
वह सांस ले रहा था
इसी बात का
उसे दुःख था
मुंह का लार
गम बन चुका था
एक-एक घूंट
पानी डालकर सींचता था,
खानाबदोशों को देखता
होटलों में खाते हुए,
एक-टूक निहारता, आह!
ये भूख बड़ी कष्ट देती है.
चल पडा कूड़ेदान की तरफ
जैसे बढे भक्त भगवान की तरफ
वहां लगी थी बाराह की भीड़
सब एक-दुसरे से झपट रहे थे,
उनमे भी वह अकेला वहां बैठा
पड़ी थीं ढेर साड़ी प्लास्टिक की थैलियाँ
मन में एक आशा जगी
कुछ पाने की चाह जगी
थैलियों को जल्दी-जल्दी
खोलना शुरू किया
कुछेक थैलियों में
दो-एक दाने मिलें
जैसे कंचन-थाल मिला
उन दानों को हाथ में उठाया
आँखों में पानी, दिल में उच्छ्वास
फिर भी मुस्कराया
उन दानों को मुंह में डाल
शान्ति का अनुभव किया
परन्तु दो-एक दानों से भूख
मिटी नहीं, और भी भड़क उठी
वह प्लास्टिक की थैलियों को
चाटना शुरू किया
उसमे अब दाना नहीं
सब्जियों का रस लगा हुआ था.
उसी वक्ता वहां से गुजरीं दो माताएं
देखकर एक बोली-
जैसा कर्म वैसा फल
दूसरी ने कहा-
अपना-अपना नसीब है
दो भाई साहब गुजरें, हंसते हुए
बोल पड़े- बेचारा, पागल है, वरना
यहाँ सूअरों के साथ जूठा खाता.
मैं पूछती हूँ भाइयों, दोस्तों
इसमे किसका दोष है,
क्या ये किस्मत का करामात है.
या उसके बच्चों का, जिसने
भीख माँगने के लिए मजबूर कर दिया,
या उन भिखारियों का, जो
भीख मांगकर अपने दलाल मालिकों का
घर भरते हैं,
या इस प्रशासन का, जो
हर दिन
"भुखमरी और गरीबी मिटाओ"
का नारा लगाती है, तथा
दुसरे ही क्षण भूल जाती है,
या उन दलालों का, जो
प्रशासन से
पैसे लेते हैं, और
गरीबों, भिखारियों तक
पहुचाने से पहले ही
अपना ही पेट भर लेते हैं.
कल तक जो भिखारी था
वो, अब पागलों में
गिना जाने लगा
भिखारी ही भिखारी को इतना
बदनाम कर दिया कि
भीख देने से भी जनता डरती है,
प्रशासन और दलालों की
बात ही छोडो, वादे
आज-कल निभाता ही कौन है?
अपने जुबान का
पक्का कौन है?
एक बुढ़ा, बेबस, लाचार
हाथ फैलाए घूमता रहा
बाट, घर, बाज़ार,
मागने जाता आस लिए
लौटता निराशा हाथ लिए,
वह सांस ले रहा था
इसी बात का
उसे दुःख था
मुंह का लार
गम बन चुका था
एक-एक घूंट
पानी डालकर सींचता था,
खानाबदोशों को देखता
होटलों में खाते हुए,
एक-टूक निहारता, आह!
ये भूख बड़ी कष्ट देती है.
चल पडा कूड़ेदान की तरफ
जैसे बढे भक्त भगवान की तरफ
वहां लगी थी बाराह की भीड़
सब एक-दुसरे से झपट रहे थे,
उनमे भी वह अकेला वहां बैठा
पड़ी थीं ढेर साड़ी प्लास्टिक की थैलियाँ
मन में एक आशा जगी
कुछ पाने की चाह जगी
थैलियों को जल्दी-जल्दी
खोलना शुरू किया
कुछेक थैलियों में
दो-एक दाने मिलें
जैसे कंचन-थाल मिला
उन दानों को हाथ में उठाया
आँखों में पानी, दिल में उच्छ्वास
फिर भी मुस्कराया
उन दानों को मुंह में डाल
शान्ति का अनुभव किया
परन्तु दो-एक दानों से भूख
मिटी नहीं, और भी भड़क उठी
वह प्लास्टिक की थैलियों को
चाटना शुरू किया
उसमे अब दाना नहीं
सब्जियों का रस लगा हुआ था.
उसी वक्ता वहां से गुजरीं दो माताएं
देखकर एक बोली-
जैसा कर्म वैसा फल
दूसरी ने कहा-
अपना-अपना नसीब है
दो भाई साहब गुजरें, हंसते हुए
बोल पड़े- बेचारा, पागल है, वरना
यहाँ सूअरों के साथ जूठा खाता.
मैं पूछती हूँ भाइयों, दोस्तों
इसमे किसका दोष है,
क्या ये किस्मत का करामात है.
या उसके बच्चों का, जिसने
भीख माँगने के लिए मजबूर कर दिया,
या उन भिखारियों का, जो
भीख मांगकर अपने दलाल मालिकों का
घर भरते हैं,
या इस प्रशासन का, जो
हर दिन
"भुखमरी और गरीबी मिटाओ"
का नारा लगाती है, तथा
दुसरे ही क्षण भूल जाती है,
या उन दलालों का, जो
प्रशासन से
पैसे लेते हैं, और
गरीबों, भिखारियों तक
पहुचाने से पहले ही
अपना ही पेट भर लेते हैं.
कल तक जो भिखारी था
वो, अब पागलों में
गिना जाने लगा
भिखारी ही भिखारी को इतना
बदनाम कर दिया कि
भीख देने से भी जनता डरती है,
प्रशासन और दलालों की
बात ही छोडो, वादे
आज-कल निभाता ही कौन है?
अपने जुबान का
पक्का कौन है?
Path
पथ
मैं चलूंगी दूर तलक अकेली
परन्तु, अपने पैरों से
घूंघट हटा, सीना ताने, सर उठाये
मैं रास्ता खुद ही परखुंगी
बैसाखियों से तंग आ चुकी हूँ.
क्या मैं इतनी कमजोर हूँ
की अपना रास्ता
स्वयं नहीं तय कर सकती?
मैं खुले कानों से सब सुनूंगी
फिर विचार करुँगी, और तब
उचित रास्ते पर ही
कदम बढ़ौंगी.
क्योकि मेरा रास्ता घर की चौखट
तक ही नहीं,
मेरा रास्ता है
व्यापक संसार और मानवता का पथ.
मैं चलूंगी दूर तलक अकेली
परन्तु, अपने पैरों से
घूंघट हटा, सीना ताने, सर उठाये
मैं रास्ता खुद ही परखुंगी
बैसाखियों से तंग आ चुकी हूँ.
क्या मैं इतनी कमजोर हूँ
की अपना रास्ता
स्वयं नहीं तय कर सकती?
मैं खुले कानों से सब सुनूंगी
फिर विचार करुँगी, और तब
उचित रास्ते पर ही
कदम बढ़ौंगी.
क्योकि मेरा रास्ता घर की चौखट
तक ही नहीं,
मेरा रास्ता है
व्यापक संसार और मानवता का पथ.
शनिवार, 19 जून 2010
Mahaadevi Varmaa Ke Kavya Mein Vednaa Kaa Manovishleshan
पुस्तक- महादेवी वर्मा के काव्य में वेदना का मनोविश्लेषण
लेखिका- रेनू यादव
संस्करण- प्रथम, २०१०
मूल्य- २५० रूपये
प्रकाशक- अन्नपूर्णा प्रकाशन
१२७/११०० w १, साकेत नगर,
कानपुर- 208014.
हे रहस्यमयी करुणामयी तपस्विनी
वेदना से जन्मी और वेदना में ही मिटी.
हृदय तंत्रियाँ थक जातीं
पथ निहार-निहार,
तम के पर्दों में गुंथे
रश्मियों से हार;
अनंत पीड़ा का किया वरण
तू शलभ है चातकी.
नयन के नीर में
प्रेम की नीरजा खिले,
सांध्य कि गीत में
बरस गए अश्रुधार;
तू दुःख की बदली नहीं
है अमर प्रणयिनी.
वेदना से कर श्रृंगार
निस्सीम तरी दीप जला,
चिर नूतन अग्निपथ पर
हो सहस्रार से एकाकार;
वेदना की चरम से है ढली
अब परम आनंदमयी.
हे रहस्यमयी, करुणामयी, तपस्विनी
वेदना से जन्मी और वेदना ही में मिटी.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


